निजी अस्पताल में नवजात की मौत की सीएम पोर्टल पर शिकायत
गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। नेहरूनगर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की गई है। शिकायत में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कविनगर निवासी आदित्य जैन ने आईजीआरएस पोर्टल और सीएमओ को भेजी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी नलिनी जैन का नेहरूनगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। आठ अगस्त को वह पत्नी को जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद चिकित्सकों ने दो से तीन दिन में प्रसव होने की बात कही थी। इसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि भर्ती करने के बाद लेबर रूम में प्रसव के बाद डॉक्टरों ने उन्हें नवजात के मृत पैदा होने की जानकारी दी। आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.