आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के मुकेरीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने दवा की खरीद में कर्मचारी पर 12 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। उधर, कर्मचारी ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- अस्पताल कर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी का आरोपआरोपों की जानकारी शहर के मुकेरीगंज निवासी डॉ. आनंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शहर के जामा मस्जिद निवासी संतोष कुमार चौधरी उनके अस्पताल में काम करते थे। उन्हें दवाओं की खरीद-फरोख्त, स्टोर का प्रबंधन, काउंटर का संचालन सहित अन्य काम दिया गया था। रिकार्ड की जांच में आया कि संतोष ने फर्जी तरीके से अनावश्यक दवाओ की खरीद की। रिटेल बिक्री से धन का गबन किया। संस्था को करीब 12 लाख रुपये की क्षति पह...