निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत, हंगामा
रुद्रपुर, मई 12 -- काशीपुर, संवाददाता। शहर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत हो जाने से परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, जसपुर क्षेत्र के अंगदपुर निवासी 45 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र रामकरण सिंह को मंगलवार दोपहर परिजन गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में उपचार के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.