निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
पडरौना, जून 21 -- जटहा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- जच्चा-बच्चा की मौत पर सड़क जाम यूपी-बिहार सीमा पर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने तीन घंटों तक खूब बवाल काटा। इस दौरान शव को सड़क पर रखकर आधे घंटे तक पडरौना-बांसी मुख्य मार्ग को जाम रखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बांसी चौकी इंचार्ज के काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सौंपा। घटना के बाद निजी अस्पताल के संचालक व दहवा सीएचसी में कार्यरत एएनएम अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। वहीं, जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- प्रसूता को बिना पंजीकरण अस्पताल में रखा, स्टाफ नर्सों की ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.