मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- संग्रामपुर। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी व थानाध्यक्ष ने शनिवार को संग्रामपुर के एक निजी अस्पताल में छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगते ही निजी अस्पताल के चिकित्सक व अन्य कर्मी फरार हो गये। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि ऑपरेशन किये गए तीन मरीज व ऑपरेशन सम्बन्धी दवा मिला । उक्त अस्पताल में कोई एएनएम व जीएनएम नहीं मिली । कोई ऐसा चिकित्सक नहीं मिला जिसने ऑपरेशन किया गया था। बिल्कुल फर्जी तरीके से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है । छापेमारी के बाद चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट जिला को भेजा जायेगा । उसके बाद नियमानुसार अस्पताल प्रबंधक पर कार्रवाई व सील की प्रक्रिया की जाएगी । मौके पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह व पुलिस बल के जवान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...