प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- रानीगंज। संसरियापुर निवासी रामजी पटेल ने रानीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसके बड़े भाई राजू पटेल को बुखार हो गया। उसने दुर्गागंज स्थित निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां शनिवार को राजू को चढ़ाये जा रहे ग्लूकोज की बोतल में एक इंजेक्शन जैसे ही डाला गया, वैसे ही उसकी हालत बिगड़ गई। तब जबरन उसे रेफर कर दिया गया, अस्पताल से बाहर निकलते ही उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि उक्त हॉस्पटल का संचालक नाम बदल बदलकर कई हॉस्पिटल चला चुका है। जैसे ही कोई घटना होती है, दूसरे नाम से हॉस्पिटल खोल लेता है जबकि उसके पास इलाज करने के लिए कोई डिग्री नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...