फिरोजाबाद, जून 1 -- उत्तर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने हंगामा किया तो चिकित्सक सहित पूरा स्टाफ भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जलोपुरा निवासी 25 वर्षीय खुशबू पत्नी शिवकुमार नौ माह की गर्भवती थी। रविवार शाम उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो ससुरालीजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर कर दिया। ससुरालीजन उसे झील की पुलिया स्थित इण्डोकेयर अस्पताल लेकर पहुंचे। रात 12 बजे चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। परिजनों ने हंगामा किया तो चिकित्सक और स्टाफ पिछले दरवाजे से भाग गए। ससुरालीजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।स...