बगहा, जनवरी 23 -- नरकटियागंज। नन्दपुर ढाला के समीप निजी हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत हो गई है। शिकारपुर के कुंडीलपुर बरगजवा के भरत पटेल की पत्नी पूनम देवी (25) को स्टोन के ऑपरेशन के लिए नंदपुर ढाला से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित निजी अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने पर पटना रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। लौटने के दौरान रास्ते में ही निजी अस्पताल के डॉक्टर एवं दलालों ने परिजनों को करीब 4 लाख में परिजनों को मना लिया। गुरुवार की शाम में पुरानी बाजार में लोगों ने एंबुलेंस को रोक हंगामा किया। वहां भीम आर्मी (काशी राम) के मुख्तार मियां ने अवैध निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग की। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि आराध्या मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मौत की स...