निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, भीम आर्मी का प्रदर्शन
हरिद्वार, मार्च 19 -- निजी अस्पताल में कथित लापरवाही और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया। वे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से विकास भवन पहुंचे और फिर वहां से सीएमओ कार्यालय तक पैदल मार्च किया। मगर, सरकारी छुट्टी होने के कारण दफ्तर बंद मिला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार पर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह मामला एक मरीज की मौत से जुड़ा है। उसे बहादराबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 14 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तब परिजनों ने हंगामा किया था। वहां भीम आर्मी भी पहुंची थी। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने डॉक्टरों की डिग्रियों की जांच कराने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि पहले भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.