निजी अस्पताल पर परिवार को शव न देने का आरोप
गुड़गांव, सितम्बर 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम स्थित नामचीन अस्पताल में इलाज के दौरान एक 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की अमानवीयता और मनमानी का गंभीर मामला सामने आया है। 23 लाख रुपये का भुगतान ले चुके अस्पताल प्रबंधन ने बकाया 18 लाख रुपये जमा न होने पर मृतक का शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो की कड़ी चेतावनी के बाद अस्पताल प्रशासन बैकफुट पर आया और बिना किसी शर्त के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
उत्तरी जिलों में समस्या उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी 30 वर्षीय युवक बर्ड फ्लू से पीड़ित था। गंभीर स्थिति में गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अपनी वर्षों की जमा-पूंजी और रिश्तेदारों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.