कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए खड्डा के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डीएम, एसपी, सीएमओ तथा प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया को भेजे पत्र में अस्पताल संचालक, चिकित्सकों व संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने तथा पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की है। पत्र के अनुसार ग्राम मठिया बुजुर्ग, थाना खड्डा निवासी दीनदयाल यादव अपनी पत्नी नीतू को प्रसव के लिए खुशी अस्पताल में भर्ती ...