गोरखपुर, अप्रैल 4 -- झांसा देकर पहुंचाया निजी अस्पताल गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में निजी अस्पतालों के दलालों का नेटवर्क कितना मजबूत है इसका पता एक बार फिर एक मासूम की मौत के बाद सामने आया है। दलालों ने दिहाड़ी मजदूर के नवजात को झांसे में लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। तीन दिन के इलाज में करीब एक लाख 20 हजार रुपये का बिल हो गया। निजी अस्पताल के संचालकों ने 70 हजार रुपए न मिलने पर नवजात का शव परिजनों को देने से इनकार कर दिया, जबकि अस्पताल प्रशासन पहले ही 50 हजार रुपए जमा करवा चुका था। थक हारकर सीएमओ से गुहार लगाई है।चौरीचौरा क्षेत्र की महुअवां निवासी राजू गुप्ता ने सीएमओ से की शिकायत में बताया है कि वह दिहाड़ी मजदूर है। पत्नी गोल्डी को प्रसव पीड़ा होने पर उसने बीते सोमवार को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगल...