कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बारा में संचालित एक अस्पताल का संचालन बगैर जरूरी दस्तावेजों के किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान दस्तावेज नहीं दिखाने पर अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी कर दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर अधीक्षक ने संचालक को तीन दिन का नोटिस जारी करते हुए सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...