निजी अस्पताल एक हफ्ते में जमा करें एनओसी
प्रयागराज, जुलाई 22 -- महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से सीएमओ डॉ. एके तिवारी को निर्देशित किया गया है कि जिले के संचालित सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक व डायग्नोस्टिक केंद्र में अग्नि सुरक्षा, बायोमेडिकल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के वैधता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस बारे में अस्पतालों व चिकित्सा संस्थान को सूचित किया जाता है जिनके अनापत्ति प्रमाण-पत्र की वैधता समाप्त हो गयी है, वे एक सप्ताह के अंदर अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत कराकर उसकी एक प्रति सीमएओ कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। अनापत्ति प्रमाण-पत्र की मूल प्रति सुरक्षित रखें जिसे औचक निरीक्षण के समय प्रस्तुत किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.