मेरठ, जनवरी 9 -- शहर में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ गुरुवार को छात्र नेता विनीत चपराना ने फिर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया से बातचीत में कहा कि अभी भी निजी अस्पतालों में मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं। नियमों के खिलाफ चल रहे अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अस्पतालों में ही मेडिकल स्टोर चलाकर मनमानी हो रही है। अस्पतालों में जांच के शुल्क संबंधित बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। सीएमओ से मांग की है कि मनमानी करने वाले अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त किए जाए। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों की सघन जांच होगी, जो अस्पताल मानकों पर खरा नहीं उतरेगा, उसका लाइसेंस रद होगा। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। जरूरत पड़ी से मेरठ से उत्तर प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत ...