निजी अस्पतालों में प्रसव के लिए भेजने वाली आशाओं पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। निजी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए गर्भवती महिलाओं को भेजने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर स्वास्थ्य विभाग सख्ती बरतने की तैयारी में है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद जिले में ऐसी आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद कुछ मामलों में गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों की ओर भेजा जाता है। इससे न केवल संस्थागत प्रसव बढ़ाने के सरकारी प्रयास प्रभावित होते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.