मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि जिन निजी अस्पतालों से दो माह से प्रसव की रिपोर्ट नहीं आई उनके लाइसेंस निरस्त होंगे। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहा कि टीकाकरण में लापरवाही नहीं करें। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से लागू करें। जननी सुरक्षा की समीक्षा में डीएम ने कहा ऐसे लाइसेंस धारक प्राइवेट हॉस्पिटल जहां से विगत 2 माह में कोई डिलीवरी रिपोर्ट नहीं की गई है उनका लाइसेंस निरस्त होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 2 माह से कोई डिलीवरी न होना इस बात की पुष्टि करता है कि इन लाइसेंस धारक हॉस्पिटलों में कोई भी गाइनोकोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है और वे हॉस्पिटल डिलीवरी कराने में सक्षम नहीं हैं। बिलारी क्षेत्र में वैक्सीनेशन की संतोषजनक स्...