नोएडा, जुलाई 29 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी निजी अस्पतालों को एक स्थायी संपर्क फोन नंबर स्वास्थ्य विभाग को देना होगा, ताकि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों के लिए संपर्क किया जा सके। यह नंबर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित कार्यों के लिए शासन के पास भी उपलब्ध रहेगा। निजी अस्पतालों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण, अस्पताल पंजीकरण, संचारी और गैर संचारी से संबंधित बीमारियों की जानकारी समेत कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होती है, जिसके लिए निजी अस्पताल अलग-अलग नंबर मुहैया कराते हैं। इन मोबाइल नंबरों की जानकारी प्रदेश सरकार से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास होती है, ताकि जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन बैठक में सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम सहित अन्य निजी चिकित्सकीय संस्थानों के प्रतिनिधियों...