पूर्णिया, जून 9 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल क्षेत्र के सरकारी एवं निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों की फायर सेफ्टी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान कई निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में गंभीर खामियां सामने आई हैं। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल कर्मियों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों को अग्निकांड से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि ऑडिट के दौरान अधिकांश निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पाई गई है। कई संस्थानों...