साहिबगंज, दिसम्बर 9 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार नहीं करना होगा। डीसी हेमंत सती के निर्देश पर सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने शहर के पांच निजी अल्ट्रासांउड संचालक के डॉक्टरों को पत्र भेज सदर अस्पताल में सेवा देने का प्रस्ताव मांगा है। दरअसल, सदर अस्पताल अल्ट्रासाउंड सेंटर में कई बार डॉक्टर के अभाव में मरीजों को परेशानी होती है। इसके चलते सीएस ने निजी अल्ट्रासांउड सेंटर के डॉ. देवेश कुमार, डॉ. किरणमाला, डॉ. श्रृजाकृष्णा, डॉ. कुमारी स्नेहलता व डॉ. रणविजय कुमार से सदर अस्पताल में अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त सेवा देने की सहमति मांगा है। इन डॉक्टरों के सहमति पत्र मिलते ही डीसी के साथ अगली बैठक में आगे की रणनिति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.