एटा, जून 18 -- रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के विरोध में गुरुवार से सदर तहसील में भी हड़ताल शुरु हो गई। गुरुवार को सभी दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेता ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते तहसील परिसर में रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज संबंधी कार्य प्रभावित रहे। इससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे राजस्व पर भी काफी असर पड़ है। बता दें कि अलीगंज, जलेसर तहसील में पहले से ही हड़ताल चल रही है। सदर तहसील में हड़ताल से पहले दिन ही 25 लाख से अधिक का राजस्व का नुकसान हुआ है। रजिस्ट्री कार्यालय की निजीकरण करने की तैयारी है। निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में दो दिन पहले ही दस्तावेज लेखक, अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा था। यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में सदर तहसील में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हड़ताल की...