मथुरा, जून 30 -- मांट। तहसील में निबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों, वकीलों, मुंसियों और टाइपिस्टों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। गत 9 जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने मंगलवार को मुख्य बाजार में विशाल विरोध जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई सुनवाई नहीं होने से उनमें भारी रोष है। कार्य ठप होने से कचहरी से जुड़े सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, वहीं आम जनता के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। कचहरी परिसर से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार से होकर गुजरा, जहां प्रदर्शनकारियों ने निजीकरण के विरोध और अपने हक में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। यह भी पढ़ें- हड़ताल के चलते 15 दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप उनका कहना ...