गोरखपुर, दिसम्बर 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। निजीकरण का विरोध कर रहे बिजलीकर्मियों ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बिजलीकर्मियों का आरोप है कि निजीकरण के विरोध से बौखलाया प्रबंधन तरह-तरह की उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां कर रहा है। इस वजह से बिजली निगम में कार्य का माहौल खराब हो रहा है। इस दौरान इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...