निजीकरण के विरोध में डाककर्मियों का आंदोलन शुरू
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कर्मचारी विरोधी नीतियों, लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली और निजीकरण के विरोध में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीईएफ) एवं संबद्ध यूनियनों ने सोमवार से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले चरण में सोमवार से 27 जुलाई तक मुजफ्फरपुर समेत देशभर के डाक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करेंगे। मुजफ्फरपुर मंडल में भी सभी डाकघरों और आरएमएस कार्यालयों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आंदोलन के दूसरे चरण में 28 जुलाई को सभी मंडलीय कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बावजूद यदि सरकार और विभाग द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो पांच अगस्त को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.