गोरखपुर, दिसम्बर 2 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली कर्मियों ने मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की। कर्मियों ने आगरा में टोरेंट पावर कंपनी के बिजली बिल राहत योजना में उपभोक्ताओं को रियायत देने से मना करने को लेकर कहा कि इससे निजी कंपनियों का उपभोक्ताओं के प्रति असहिष्णु दृष्टिकोण उजागर हो गया है। कंपनी के इस दृष्टिकोण को देखते हुए निजीकरण का निर्णय को निरस्त किया जाना चाहिए। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.