गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। बिजली निगम के निजीकरण को लेकर बुधवार को बिजली कर्मियों ने बक्शीपुर उपखंड पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने बिजली के निजीकरण का विरोध को तेज करने की बात कही। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन का पहला वार्षिक महाधिवेशन हो रहा है। 22 व 23 जनवरी को होने वाली ऊर्जा मंत्रियों की मीटिंग के पहले निजीकरण के निर्णय के लिए लॉबिइंग करने की यह सुनियोजित पहल है। इस अवसर पर जीवेश नंदन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...