एटा, जुलाई 1 -- रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के विरोध में सदर तहसील में 15 दिन से चल रही हड़ताल बुधवार को स्थितिग कर दी है। बताया गया है कि सरकार ने निजीकरण का प्रस्ताव वापस ले लिया है। इसके बाद हड़ताल पर बैठे बैनामा लेखकों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। गुरुवार से कार्यालय में बैनामा होना शुरु हो जाएगे। बैनामा न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सरकार रजिस्ट्री कार्यालय की निजीकरण करने की तैयारी में थी। निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में बैनामा लेखक अध्यक्ष महेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में 15 दिन पहले सदर तहसील में हड़ताल शुरु हुई थी, जिसके बाद से लगातार हड़ताल चल रही थी। बैनामा लेखक अध्यक्ष महेश चन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार को हड़ताल को स्थितिग कर दी गई है। सरकार ने निजीकरण क...