संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत वितरण में सुधार के पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन के बयान पर निजीकरण का निर्णय निरस्त करने की मांग की। कहा निजीकरण का निर्णय वापस लिया जाय तो बिजली कर्मी दिन रात मेहनत कर श्रेष्ठतम योगदान देने में सक्षम हैं। नए साल के पहले दिन पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने शक्ति भवन में कहा है कि विद्युत वितरण, पारेषण और उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। प्रदेश का ऊर्जा क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है और इस साल हम नया रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रदुम कुमार ने कहा कि बिजली कर्मियों ने वर्ष 2025 में भी 31618 मेगावाट बिजली आपूर्ति कर देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2025 में महाकुम्भ में बिजली कर्मियों द्वारा किया गया कार्य इतिहास में...