फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में बिजली कर्मियों ने आवाज बुलंद की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में हाईिडल कालोनी में बिजली कर्मियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। लवकुश कुमार ने कहा कि पावर सेक्टर का निजीकरण आम उपभोक्ताओं, किसानों सहित छोटे एवं मध्यम उद्योगों तथा बिजली कर्मियों के हितों के विरुद्ध है। इससे एक ओर जहां बिजली महंगी होगी वही उपभोक्ताओं को इसका अधिक बिल भी चुकाना पड़ेगा। इतना ही नहीं बिजली की गुणवत्ता पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। कहा कि यदि शासन द्वारा निजीकरण को रोकने के साथ ही कर्मियों का उत्पीड़न किया जाता है तो कर्मचारी सामूहिक जेल भरो आंदोलन करने के साथ ही सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। धीरेंद्र पटेल ने कहा कि यदि निजीकरण के लिए टेंडर जारी किए गए ...