भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर। निजीकरण, आउटसोर्सिंग तथा चार नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग ट्रेड यूनियन के शाखा सचिव चंदन कुमार ने की है। शुक्रवार को ट्रेड यूनियन की बैठक की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के प्रति सरकार की नीतियां निराशाजनक एवं मजदूर-विरोधी रही है। मौके पर कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रबल कुमार, सहायक सचिव आरके पोद्दार, संगठन सचिव अमृतेश झा एवं एसके सिंह, कोषाध्यक्ष शिरोमणि कुमार सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं रेलकर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...