पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल में यूपी बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम रहा। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 में निजामुद्दीन शेरी ने 600 में से 554 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद में 9वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा सृष्टि ने 504 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और नरेंद्र पाल ने 453 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में विद्यालय स्तर पर नैंसी गंगवार ने 406 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रीना गंगवार ने 380 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कीर्तिका दुबे ने 372 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 कला वर्ग में सूरज पाल ने 376 अंक प्राप्त कर...