निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
मथुरा, अक्टूबर 2 -- दीवाली एवं त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 डिब्बों वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन-तीन फेरों में संचालित होगी। हजरत निजामुद्दीन से 5, 6 और 7 नवंबर को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। वापसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 6, 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होकर शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। झांसी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन दतिया, सोनागिर, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, जाजऊ, आगरा कैंट, राजा की मंडी, फरह, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां, होडल, पलवल और फरीदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं हजरत निजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.