नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली अमित झा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को आने वाले समय में तीसरा प्रवेश द्वार मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसके लिए सराय काले खां दिशा में मौजूदा प्रवेश द्वारा से कुछ आगे जमीन चिन्हित की है। यह जमीन डीडीए एवं डूसिब के पास हैं। अधिकारी प्रयास कर रहे हैं कि इस जमीन का एक बड़ा हिस्सा उन्हें मिल जाए जिसे वह प्रवेश द्वार के रूप में विकसित कर लें। ऐसा होने पर सराय काले खां की तरफ यात्रियों के लिए स्टेशन में प्रवेश आसान हो जाएगा और सड़क पर जाम की समस्या में भी बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर अभी दो प्रवेश द्वार बने हुए हैं। इसमें एक द्वार हजरत निजामुद्दीन दरगाह वाली दिशा में है जबकि दूसरा प्रवेश द्वार सराय काले खां की तरफ है। सराय काले खां की तरफ बने प...