आगरा, अप्रैल 19 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन-दादर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को और दादर से 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से रात 11.45 बजे चलकर रात 2.45 बजे मथुरा जंक्शन और बुधवार रात 10.40 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन दादर से गुरुवार को रात 12.15 बजे चलकर शुक्रवार को शाम 5.50 बजे मथुरा जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में 12 एसी थर्ड, 5 एसी सेकेंड, 2 एसी फार्स्ट कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- जोधपुर-आसनसोल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- मदार जं.-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- भगत की कोठी-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान...