आजमगढ़, अप्रैल 2 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की पहल पर त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजामाबाद में अधिवक्ता भवन के लिए 38 लाख 16 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण के लिए 16 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। बुधवार को इसे लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील में बैठक कर एमएलसी विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद जताया। विचार-विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर बार एसोसिएशन की बैठक पूर्व अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय के नेतृत्व में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा अधिवक्ताओं के हित में लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है। संचालन बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.