काशीपुर, फरवरी 27 -- जसपुर। उधार के रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक दूसरे के ऊपर लाठी भांजकर शांति भंग करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम निजामगढ़ निवासी अतीक अहमद और नफीस अहमद आपस में रिश्ते के भाई है। बताते है कि परचून की दुकान के उधार के रुपयों के लेन देन के विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पानी के पाइप काट दिए। बुधवार रात मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में आपस में लाठी डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ लिया। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज गोविंद मेहता ने अतीक अहमद पुत्र जमीर अहमद, आसिफ उर्फ सोनू ,आरिफ,शेर अली पुत्र अतीक अहमद, नसीम अहमद पुत्र शफीक अहमद, शफ़ीक़ पुत्र रफीक अहमद, अनस पुत्र तौफ़ीक़ अहमदआरिफ पुत्र कलुवा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...