मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। अंजुमन विकारे अदब की ओर से सोमवार को प्रसिद्ध शायर निजाम हातिफ की याद में अर्शी हाउस में मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशयरे में मिर्जा अरशद बेग मुख्य अतिथि रहे और मुशायरा की अध्यक्षता जहीर राही ने की। इस दौरान शायर नदीम राई, शबाब मैनाठेरी, इकरार अफशानपुरी, वसीम राज, आदी रतनपुरी, इस्लाम अर्शी ने अपने-अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष इस्लाम अर्शी, डॉ. निहाल नाजि़म आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...