निचितपुर उभीडीह में बाहापर्व के साथ आदिवासियों की होली प्रारंभ
धनबाद, मार्च 1 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। आदिवासी बहूल निचितपुर उभीडीह गांव में रविवार को बाहापर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नायकी हाड़ाम सोनाराम मुर्मू के जाहेरथान में कुलदेवता मारांग-बुरूंग जाहेरएरा व बाहाबोंगा के पूजा-अर्चना से हुआ। मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ संथाली नृत्यगीत का आयोजन हुआ। लोगों ने नाचते-गाते पूरे गांव का भ्रमण किया। इसी के साथ आदिवासियों का होली उत्सव प्रारंभ हुआ। मांझी हाड़ाम शिवनाथ मुर्मू, ललन मरांडी, प्रेमलाल टुडू, आनंद टुडू, दिलीप सोरेन, शनिचर मरांडी, महेश्वर मुर्मू आदि मौके पर थे। निरसा कानाडीह की टीम ने संथाली नृत्यगीत के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.