महाराजगंज, दिसम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड प्राथमिक विद्यालय पर पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लिया। देर रात तक इसका फाइनल मैच खेला गया, जिसमें निचलौल की टीम ने कटहरी को 25 रनों से हराकर फाइनल मैच जीता। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा नेता अभिनंदन उर्फ राजा पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन होना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हो सकें। इस मौके पर मैच के आयोजक सरताज, महबूब, सचिन, अतुल, विशाल, शरीफ अली, सोनू शाह, हसमत अली, विकास सिंह, रोजिद अली, विकास गुप्ता, निखिल गुप्ता, शाह आलम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...