कन्नौज, अप्रैल 23 -- ठठिया थाना क्षेत्र के निचली गंग नहर में गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। निचली गंग नहर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एमा पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नयापुरवा गांव के सामने कुछ ग्रामीणों को किशोरी का शव झाड़ियों में फंसा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया बावजूद इसके शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं लोगों में युवती की हत्या कर...