औरैया, जून 22 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की निचली गंगा नहर में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कई घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद टड़वा नहर पुल के पास शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, अमावता गांव के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर नहर में एक महिला का शव बहता हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तथा मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- अलेनाबाद में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी नहर के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने बहाव की दिशा में विभि...