लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद निघासन सर्किल के चारों थानों में 188 सिपाहियों को तैनाती मिली है। यहां के कई थानों में काफी समय से सिपाहियों की कमी थी। रविवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद सोमवार को सभी सिपाही अपनी तैनाती वाले थानों में पहुंच गए। सर्किल के चारों थानों निघासन, तिकुनियां, पढ़ुआ तथा सिंगाही को सिपाही मिलने से काफी राहत मिली है। निघासन कोतवाली को सबसे ज्यादा 63 सिपाही मिले हैं। इनमें 49 पुरुष और 14 महिला आरक्षी हैं। पढ़ुआ को 37 पुरुष और आठ महिला, सिंगाही को चौंतीस पुरुष और सात महिला तथा तिकोनियां को तीस पुरुष और महिला आरक्षी मिली हैं। यह भी पढ़ें- 43 नए पुलिसकर्मियों की तैनाती से कानून व्यवस्था होगी सुदृढ़ सीओ शिवम कुमार ने बताया कि चारों थानों में काफी सिपाही भेजे गए हैं। इससे स्टाफ की कमी काफी हद तक...