लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- लखीमपुर। उत्तर बेलरायां रेंज के नौरंगाबाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खौफ का कारण बना तेंदुआ आखिरकार गुरुवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा गया कि तेंदुए के पैर में कुछ फंसा हुआ है। तेंदुए की मौजूदगी और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की थी। इलाके में अलग-अलग लोकेशनों पर दो पिंजरे और तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए। टीम लगातार इलाके में गश्त भी कर रही थी। कई दिनों के इंतजार के बाद, गुरुवार सुबह तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को तेंदुए के पकड़े जाने की भनक लगी, तेंदुआ देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह ने ...