लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- निघासन। तिकुनियां के सुथना देवी मंदिर से गुरुवार को रवाना हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का सिंगाही, निघासन आदि कई जगह स्वागत हुआ। इसमें शामिल महिला, पुरुष और युवाओं ने जयकारे लगाए। गुरुवार को सिंगाही, निघासन और रकेहटी होते हुए पदयात्रा बालाजी मंदिर शारदानगर के लिए पदयात्रा निकली। पदयात्रा में तमाम युवा, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल थे। सभी सनातन हिंदू एकता के नारे लगाते निकले। रकेहटी में हिंदू संगठनों ने पदयात्रा का स्वागत किया। इसमें तमाम विहिप कार्यकर्ता शामिल रहे। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए कोतवाल महेश चंद्र समेत पुलिसकर्मी कोतवाली सीमा तक साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...