लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली और रमजान मनाने के लिए कोतवाली में कोतवाल महेश चंद्र ने पीस कमेटी की बैठक की। इसमें दोनों समुदायों के तमाम लोगों ने भाग लेकर आपसी सहयोग और सतर्कता पर जोर दिया। कोतवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। सिंगाही थाने में भी एसओ मनीष सिंह ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखकर ये त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने किसी पर जबरन रंग न डालने तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने को कहा। साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दीवान से दारोगा बने शमीम अहमद को चेयरमैन मो. कयूम और सभासद रामनरेश गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.