शाहजहांपुर, मार्च 4 -- निगोही क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने सोमवार को पूजन कर आधी रात के बाद होलिका दहन किया, लेकिन रंग खेलने से परहेज रखा। कुछ लोगों ने मंगलवार शाम चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद होलिका दहन कर रंग खेलने का निर्णय लिया। सोमवार रात होलिका दहन करने वाले लोग मंगलवार सुबह से ही रंगों में सराबोर नजर आए। आरएसएस की ओर से ब्लॉक परिसर में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह, एडवोकेट सत्यपाल सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, कौशल सिंह, राजा भइया, लालू सिंह, अर्पित वर्मा, रजनीश राठौर, अमित राठौर और देवेश सिंह समेत स्वयंसेवक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...