शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- निगोही। नगर पंचायत निगोही में सफाई कार्य को लेकर नए और पुराने सफाई कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि पुराने कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम तिलहर/कार्यवाहक ईओ जीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। जानकारी के अनुसार, पहले हुए विवाद के बाद प्रशासन ने सफाई कार्य का पुराना ठेका निरस्त कर एके कॉन्टेक्शन को नया ठेका दिया था। ठेकेदार द्वारा नए कर्मचारियों को भेजे जाने पर पुराने सफाईकर्मी उनसे भिड़ गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। विवाद की सूचना पर बरसात के मौसम में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए एसडीएम तुरंत निगोही पहुंचे। इधर, पुराने कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया। सफाईकर्मियों के समर्थन में दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ...