शाहजहांपुर, मई 10 -- निगोही। परिजनों की अभद्रता से आहत एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना निगोही क्षेत्र के मोहल्ला हमजापुर निवासी बुजुर्ग फाइलेरिया बीमारी से पीड़ित थे। दर्द अधिक होने पर वह अक्सर शराब पी लेते थे, जिससे घर में विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात परिजनों से कहासुनी के बाद वह नाराज हो गए। रात किसी तरह बिताने के बाद शनिवार सुबह दुकान खुलते ही उन्होंने सल्फास की दवा खरीद ली और घर पहुंचकर उसका सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी।इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण के वार्ड सदस्य ने खाया जहर, मौत बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.