शाहजहांपुर, मार्च 13 -- निगोही-संवाददाता। विरासिन और परसौना खलीलपुर गांव के बीच कैमुआ पुल के पास एक बाइक टैक्टर-ट्राली से टकरा गई। पहिए के नीचे आ जाने से बुजुर्ग महिला की जहां मौत हो गई, वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। निगोही थाना क्षेत्र के परसौना-खलीलपुर गांव का निखिल पीलीभीत जनपद के थाना बिलसण्डा के गांव इरादतपुर नवदिया निवासी अपनी रिश्तेदार उर्मिला देवी को छोड़ने बाइक से निगोही जा रहा था। परसौना खलीलपुर और विरासिन रोड पर कैमुआ नाले के पास आगे चल रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को जैसे ही निखिल ने क्रास किया,बाइक अनियंत्रित होकर टैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। इस हादसे में पहिए के नीचे आ जाने से उर्मिला की जहां मौत हो गई,वही निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। हादसे की खबर जैसे ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.