शाहजहांपुर, मार्च 5 -- निगोही। निगोही क्षेत्र में होली का त्योहार छिटपुट घटनाओं के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गलियों में रंग और गुलाल के साथ हुरियारों ने बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। दोपहर में होली पर आखत डालने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा भी हुरियारों के बीच पहुंचे और ढोल बजाने के साथ नृत्य करते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा। वहीं तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और उनके पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ होली खेली। उधर, वजीरपुर गांव में एक शराबी द्वारा धमार बजाने वालों को गाली देकर जान से मारने की धमकी देने से विवाद हो गया। भय के कारण कलाकारों ने कार्यक्रम रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। अगले दिन पुलिस के आ...